Hanuman Chalisa
✕

महाराष्ट्र में शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट अगली सुनवाई 14 फरवरी को करेगा

Updated: मंगलवार, 10 जनवरी 2023 (22:37 IST)
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से हटने के लिए मजबूर होने और उनके करीबी रहे एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में राज्य में नई सरकार बनने के बाद उत्पन्न विवादों से संबंधित याचिकाओं पर 14 फरवरी से सुनवाई शुरू करेगा।
 
मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली वाली 5 सदस्यीय संविधान पीठ ने संबंधित पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद मामले की सुनवाई के लिए 14 फरवरी की तारीख मुकर्रर की।
 
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुट की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पीठ के समक्ष दलील देते हुए कहा कि मामला अत्यावश्यक है, क्योंकि चुनाव आयोग पार्टी और चुनाव चिन्ह पर नियंत्रण के मुद्दे पर कार्रवाई कर रहा है।
 
सिब्बल ने यह भी कहा कि अदालत को मुख्य रूप से इस मुद्दे पर फैसला करना है कि क्या नबाम राबिया मामले के 2016 के पांच सदस्य संविधान पीठ के फैसले को सात सदस्यीय न्यायाधीशों की पीठ को भेजा जाना चाहिए।
 
वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे समूह की ओर से शीर्ष अदालत के समक्ष पेश हुए और कहा कि अदालत इस बात की जांच कर सकती है कि क्या ये मुद्दे बने हुए हैं या (क्या) यह केवल अकादमिक बन गए हैं।
 
पीठ के समक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता राज्यपाल का और वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल शिवसेना के एकनाथ शिंदे समूह की ओर से पेश हुए। शिंदे समूह ने शिवसेना पार्टी और उसके ‘धनुष और तीर’ के चुनाव निशान पर भी दावा किया है। भाषा

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

अगला लेख