dharma sangrah
✕

असम में विरोध प्रदर्शन, अश्रुगैस से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

Updated: बुधवार, 18 दिसंबर 2024 (23:56 IST)
Assam News in hindi : असम के गुवाहाटी शहर में मणिपुर हिंसा और अडाणी समूह के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों सहित विभिन्न मुद्दों के खिलाफ बुधवार को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान आंसू गैस के गोले के धुएं से एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पार्टी ने यह दावा किया।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हालांकि कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा और उन्होंने इस बात से इनकार किया कि घटना में कोई घायल हुआ है। पुलिस और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प हुई, जिसमें असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा और राज्यसभा के पूर्व सदस्य रिपुन बोरा जमीन पर गिर गए और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
ALSO READ: बांग्लादेश का पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम पर दावा, शेयर किया विवादित नक्शा
कांग्रेस प्रवक्ता बेदब्रत बोरा ने दावा किया कि कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के सदस्य एम. इस्लाम को उस समय घुटन महसूस हुई जब आंसू गैस का एक गोला उनके पास गिरा। उन्होंने कहा, उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल और फिर गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
ALSO READ: NRC के आवेदन के बगैर नहीं मिलेगा Aadhar Card, असम की हिमंता सरकार का बड़ा फैसला
गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंत बराह ने कहा, आंसू गैस के गोले नहीं दागे गए। पुलिस ने सड़क पर केवल तीन गोले दागे ताकि धुआं निकल जाए और लोग तितर-बितर हो जाएं। बोरा ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार अमरेंद्र डेका समेत कई मीडियाकर्मी घायल हो गए हैं और उनका जीएमसीएच में इलाज किया जा रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख