kundali milan
✕

कांग्रेस प्रवक्ता की बेटी को बलात्कार की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (17:05 IST)
अहमदाबाद/ मुंबई। मुंबई पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी को टि्वटर पर बलात्कार की धमकी देने वाले 36 वर्षीय एक व्यक्ति को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है।


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि गिरीश माहेश्वरी को बीती रात अहमदाबाद के पास बावला से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को मुंबई लाया जा रहा और डिंडोसी अदालत में पेश किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक निर्देश के बाद पुलिस ने टि्वटर यूजर '@ गिरिश 1605' के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। चतुर्वेदी की 10 साल की बेटी को बलात्कार की धमकी देने को लेकर उसके खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया था।
यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 509 (किसी महिला की गरिमा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से शब्द और हावभाव का इस्तेमाल), सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम तथा यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत उसके खिलाफ मंगलवार को एक मामला दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि इस सिलसिले में कांग्रेस प्रवक्ता ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। (भाषा)

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख