Hanuman Chalisa

कांग्रेस उपचुनाव में उतारेगी मनोहर पर्रिकर के खिलाफ उम्मीदवार

Updated: बुधवार, 3 मई 2017 (19:08 IST)
पणजी। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि वह राज्य में होने वाले उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। इस उपचुनाव से मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के राज्य विधानसभा में निर्वाचन का रास्ता साफ होगा।
 
पर्रिकर ने इस साल 14 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उनके लिए जरूरी है कि वे मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने के 6 महीने के अंदर विधानसभा के लिए निर्वाचित हों। राज्य में फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने सरकार बनाई थी जिसके बाद पर्रिकर ने रक्षामंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
 
भाजपा विधायक सिद्धार्थ कुनकोलिनकर (पणजी) और नीलेश कब्राल (कुरचोरेम) ने अपनी सीट से इस्तीफा देने की पेशकश की थी ताकि पर्रिकर सदन पहुंच सकें।
 
गोवा कांग्रेस विधानमंडल दल (सीएलपी) के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा कि जिस किसी निर्वाचन क्षेत्र से पर्रिकर चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस उनके खिलाफ अपना प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी ने उपचुनाव में पर्रिकर को हराने का निर्णय किया है। भाजपा को अभी यह तय करना है कि किस विधानसभा क्षेत्र से पर्रिकर चुनाव लड़ेंगे।
 
कावलेकर ने कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का मजबूत सांगठनिक ढांचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास योग्य नेता हैं, जो पर्रिकर को टक्कर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी विधायक एकजुट हैं और उन्होंने पर्रिकर को हराने का संकल्प लिया है।
 
40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि भाजपा को 13 सीटें मिलीं थीं। हालांकि भाजपा ने क्षेत्रीय पार्टियों और निर्दलीयों का समर्थन लेकर सरकार बना ली थी। भाजपा इस हफ्ते बैठक कर के यह फैसला कर सकती है कि पर्रिकर कहां से चुनाव लड़ेंगे। (भाषा)
Show comments

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

उन नीट विद्यार्थियों की कहानी, जो पेपर लीक के बाद चले गए

Pakistan को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी, आतंक और धमकियों पर नहीं झुकेगा भारत

CJP आंदोलन के पहले ही दिन धर्मेंद्र प्रधान ने की थी इस्तीफे की पेशकश, BJP के बड़े नेता का दावा

सभी देखें

इंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, युवक को सूंड में लपेटकर कुचला, CCTV वीडियो से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

अगला लेख