Hanuman Chalisa
✕

महाराष्‍ट्र में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों के खिलाफ एक्शन

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (15:40 IST)
Maharashtra congress : कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने महाराष्ट्र विधानपरिषद के द्विवार्षिक चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
 
आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा तथा उसकी चुनाव रणनीतियां तय करने के लिए यहां आयोजित एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद वेणुगोपाल ने कहा कि जिन विधायकों ने ‘क्रॉस वोटिंग’ किया, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और आपको भविष्य में उसका परिणाम नजर आयेगा। अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण है।
 
हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि कितने या किन-किन विधायकों ने मतदान के दौरान पार्टी के निर्देश का उल्लंघन किया।
 
जब वेणुगोपाल से पूछा गया कि क्या असंतुष्ट विधायकों को विधानसभा चुनाव में मौका नहीं दिया जाएगा तो कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'आप अपना अनुमान लगा सकते हैं।'
 
राज्य में 12 जुलाई को हुए द्विवार्षिक विधानपरिषद चुनाव में सात कांग्रेस विधायकों ने ‘क्रॉस-वोटिंग’ की थी। कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं और उसने अपने प्रत्याशी प्रद्यन सातव के लिए 30 प्रथम वरीयता मत का कोटा तय किया था। उसके बाकी सात मत सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार मिलिंद नार्वेकर के खाते में जाने थे।
 
सातव को 25 मत और नार्वेकर को 22 प्रथम वरीयता मत मिले। इसका तात्पर्य है कि कम से कम सात कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख