sundarkand
Tue, 3 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Cold in Rajasthan

राजस्थान में सर्दी ने फिर दिखाए तेवर

Cold in Rajasthan
जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। प्रदेश में आज माउंट आबू में तापमान जमाव बिन्दु पर दर्ज किया गया जबकि चूरू में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पिलानी में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 2 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 2.5 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 2.7 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 3 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर एवं अलवर में 4.7 डिग्री सेल्सियस, चितौड़गढ में 5.7 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 6.6 डिग्री सेल्सियस, बाडमेर में 7.4 डिग्री सेल्सियस और कोटा में 9.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
 
उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, कोहरे के कारण रेल यातायात आज भी बाधित रहा। उन्होंने बताया कि नौ ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रहीं है और जोधपुर मरूधर ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया है।
 
उत्तर पश्चिम रेलवे ने असुविधा से बचने के लिए यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा आरंभ करने से पूर्व ट्रेन के समय की जानकारी लेकर घर से रवाना हों। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
राष्ट्रपति के बेटे की कुत्ते के काटने से मौत