ganesh chaturthi

CM नीतीश कुमार ने किया खुलासा, इसलिए छोड़ा भाजपा का साथ

Updated: शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (21:58 IST)
नई दिल्ली। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया है कि उन्होंने बिहार में भाजपा से अलग होने का फैसला क्यों किया? उन्होंने कहा कि उन्होंने केन्द्र में भाजपा से 4 मंत्री पद मांगे थे, लेकिन उन्हें एक ही मंत्री पद दिया गया। यही कारण है कि उन्होंने एनडीए से अलग होने का निर्णय लिया। 
 
मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की आकांक्षा नहीं है, हालांकि वे विपक्षी एकता के लिए भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। कुमार ने बिहार में नवगठित सरकार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दुरुपयोग की आशंकाओं को हल्के में लिया लेकिन इतना जरूर कहा कि जिन लोगों को दुरुपयोग की आदत पड़ गई है, उन्हें जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।
 
कृपया मुझसे ऐसे सवाल न पूछें : पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या बिहार के लोग उन्हें एक दिन प्रधानमंत्री के रूप में देख सकते हैं, कुमार ने हाथ जोड़कर कहा कि कृपया मुझसे इस तरह के सवाल न पूछें, मैंने कई बार कहा है कि मेरी ऐसी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। मैं अपने राज्य की सेवा करना चाहता हूं।
 
हालांकि जब उनसे यह पूछा गया कि बिखरे विपक्षी दलों के बीच एकता बनाने में उन्होंने अपने लिए क्या भूमिका देखी है तो उन्होंने कहा कि हमारी भूमिका सकारात्मक होगी। मेरे पास कई टेलीफोन कॉल आ रहे हैं। मेरी इच्छा है कि (भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के खिलाफ) सभी एक साथ आएं। आने वाले दिनों में आपको कुछ कदम नजर आएंगे। 
 
नई सरकार पर ईडी और सीबीआई के डर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा कोई डर नहीं है। एक बात याद रखें, भले ही (एजेंसियों के) दुरुपयोग की आदत बना ली गई हो, लेकिन ऐसा करने वाले लोगों पर लोगों की पैनी नजर रहेगी।
 
जदयू नेता से यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह क्षेत्र गुजरात जाएंगे, कुमार ने कहा कि आपको इसके बारे में समय आने पर पता चल जाएगा। (भाषा/वेबदुनिया)
 
 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

लखनऊ में दिल दहलाने वाला हिट एंड रन, युवती को टक्कर मार बोनट पर दूर तक घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 19 सितंबर से मानसून की वापसी!

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने पहुंचे सीएम धामी, भावुक होकर आंखें हुईं नम

बाहुबली ब्रजभूषण शरण सिंह पर रामदेव की कंपनी ने ठोका 50 करोड़ का मानहानि केस, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख