Daily Horoscope
✕

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, 3 की मौत, घरों में घुसा मलबा

Updated: मंगलवार, 29 जुलाई 2025 (11:38 IST)
Mandi cloud burst : हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से भारी तबाही हुई। शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 1 व्यक्ति लापता है। 
 
भारी बारिश की वजह से शहर में सामान्य जन-जीवन प्रभावित है। सड़कों का हाल बेहाल है। मंडी जिले में मनाली-कोटाली मार्ग (एनएच-70) समेत लगभग 131 सड़कें अवरुद्ध हैं। दर्जनों गाड़ियां सैलाब में बह गई। कई स्थानों पर वाहन मलबे में फंसे नजर आ रहे हैं।
 
पानी और मलबा लोगों के घरों में घुस गया। इस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें स्थानिय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। 
 
मंडी नगर आयुक्त रोहित राठौर ने कहा कि सुबह 4 बजे के आसपास हुई भारी बारिश के कारण काफी नुकसान की खबरें हैं। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, 3 लोगों की मौत हो गई है और 1 व्यक्ति लापता बताए जा रहे हैं।
<

#WATCH | Mandi, Himachal Pradesh | Municipal Commissioner Mandi, Rohit Rathour says, "Due to heavy rainfall, debris from the upper regions have settled in the lower regions. This might be a result of a cloud burst. All the officials are currently engaged in relief work...We… pic.twitter.com/06xwXGybUT

— ANI (@ANI) July 29, 2025 >
स्थानीय मौसम विभाग ने मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, और शिमला के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार के लिए भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की।
 
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है और 35 लापता हैं, जबकि 1,316 घर या तो पूरी तरह से या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 20 जून को मानसून की दस्तक के बाद से अब तक 1,500 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
photo : social media 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख