गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Clash between lawyers and police in Delhi
Written By
Last Updated : शनिवार, 2 नवंबर 2019 (16:36 IST)

दिल्ली में वकील-पुलिस में झड़प, आगजनी एवं गोलीबारी

दिल्ली में वकील-पुलिस में झड़प, आगजनी एवं गोलीबारी - Clash between lawyers and police in Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली के 30 हजारी कोर्ट में पार्किंग को लेकर वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच शनिवार को हुई हिंसक झड़प में एक वकील घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक एक वकील पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गुस्साए वकीलों ने पुलिस के वाहनों को आग लगा दी और तोड़फोड़ की। 
 
बताया जा रहा है कि विवाद एक वकील की गाड़ी के पुलिस की गाड़ी से टकराने को लेकर हुआ था। पुलिस फायरिंग के बाद वकील भड़क गए। काफी देर तक अदालत परिसर में हंगामा चलता रहा है। 
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस बीच, वकील इस बात पर अड़े हुए हैं कि गोली चलाने वाले पुलिसकर्मी पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। 
 
ये भी पढ़ें
विमान में टूटा सितार, एयर इंडिया पर भड़के संगीतकार शुभेंद्र राव