dharma sangrah
✕

सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट के घर डाका

Updated: बुधवार, 14 जून 2017 (07:49 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले के हर्रावाला क्षेत्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में तैनात एक सहायक कमांडेंट के घर सशस्त्र डकैतों ने लूटपाट की और नकदी सहित लाखों रुपए के जेवहरात आदि लूट ले गए।
 
गढ़वाल परिक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) पुष्पक ज्योति ने बताया कि थाना डोईवाला थाना के हर्रावाला में सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट सुनील कुमार ढौंडियाल का आवास है। वे स्वयं इस समय देवली (राजस्थान) में तैनात हैं। इनके स्थानीय घर में पत्नी के साथ बेटा तक्ष और बेटी श्रेया रहती हैं। बताया जा रहा है कि सुनील की पत्नी तरुणा सोमवार दोपहर रिश्तेदार के घर चली गईं और घर में केवल दोनों बच्चे थे। 
 
सोमवार आधी रात के बाद 5-6 सशस्त्र डकैत घर में घुसे और दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने पूरा घर खंगाला। घर से बदमाश लैपटॉप, मोबाइल, नकदी और जेवर लूट ले गए। 
 
ज्योति ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर वे खुद मौके पर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गाठित करने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून को दे दिए गए हैं। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख