ramcharitmanas

बाल दिवस बच्चों के अधिकार एवं समग्र विकास का राष्ट्रीय त्यौहार है - डॉ. भार्गव

Updated: शनिवार, 16 नवंबर 2019 (00:58 IST)
रीवा। बाल दिवस बच्चों के अधिकारों एवं उनके समग्र विकास का राष्ट्रीय त्यौहार है। बच्चे आजादी के साथ अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकें एवं उनके सपनों को साकार करने में अभिभावकों, शिक्षकों और हम सबको भागीदार बनना चाहिए। बच्चों के अधिकारों को क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी संपूर्ण समाज की है। बच्चे हमारे राष्ट्र की बहुमूल्य संपदा हैं जो मानवता के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का काम करते हैं। बच्चे राष्ट्र के कर्णधार हैं इसलिए बच्चों को उनके अधिकार मिलना चाहिए। 
 
उक्त विचार रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने व्यक्त किए। वे मुख्य अतिथि के तौर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निपनिया में बाल दिवस का कार्यक्रम आयोजित में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने की। विशेष अतिथि थे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्पित वर्मा, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण अंजनी कुमार त्रिपाठी, समाजसेवी रमाशंकर सिंह एवं डीपी सिंह। 
 
डॉ. भार्गव ने बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए उनके अधिकारों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों का सबसे पहला अधिकार आजादी के साथ जीने का अधिकार है, जो उन्हें मिलना चाहिए। बच्चों को बिना किसी भेदभाव के भरपेट भोजन, पढ़ने, लिखने का मौका, स्वास्थ्य की देखभाल, खेलने-कूदने और मनोरंजन का अधिकार मिलना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि बच्चों की कल्पना शक्ति बढ़ाने के लिए उन्हें परंपरागत खेलों से भी जोड़ने की जरूरत है। बच्चों के अधिकारों का संरक्षण हो ताकि उन्हें उनके अधिकार सुविधाजनक ढंग से प्राप्त हो सकें। बच्चों को अपनी बात कहने और उनकी बात सुने जाने का भी अधिकार है ताकि किसी तरह की मारपीट, हिंसा, शोषण, लैंगिक अपराध, बाल श्रम जैसी घटनाएं उनके ऊपर घटित न हो सकें। 
 
डॉ. भार्गव ने कहा कि बच्चे खुशबुओं के गुलाब हैं, उन्हें गुलाब की तरह खिलने का मौका मिलना चाहिए। अभिभावक बच्चों की क्षमता का आकलन किए बगैर जबरदस्ती अपने सपने बच्चों पर न थोपें। परीक्षा में प्राप्त किए गए अंक हमारी समग्र योग्यता का मूल्यांकन नहीं कर सकते हैं। जिस तरह गुलाब कांटों के बीच खिलता है उसी तरह कठिनाइयों से जूझते हुए अपने आप को कामयाब बनाने की कोशिश करें। 

 
कमिश्नर एवं अन्य अतिथियों ने अभिभावकों को प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी का संदेश वितरित किया। इस संदेश को कार्यक्रम में पढ़कर भी सुनाया गया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शील्ड प्रदान की। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख