dharma sangrah
✕

डेढ़ माह की बच्ची को उठा ले गया बंदर

Updated: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 (14:57 IST)
मथुरा। जिले में एक घर के अंदर पालने में सो रही डेढ़ माह की बच्ची को एक बंदर उठा ले गया। लोगों के शोर मचाने पर उसने बच्ची को पड़ोसी की छत पर फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 
थाना हाईवे की सुंदरवन कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह काम पर गया था तथा उसकी पत्नी बच्ची को कमरे में पालने में सुलाकर घर के काम निपटा रही थी। तभी छत पर बैठा बंदर कब घर में घुसकर बच्ची को उठा ले गया, पता ही नहीं चला।
 
उन्होंने बताया कि झटके लगने पर बच्ची जाग गई और रोने लगी। इस बीच उसकी पत्नी और पड़ोसियों ने शोर मचाया तो बंदर बच्ची को पड़ोसी की छत पर फेंककर भाग गया।
 
कुमार ने बताया कि बच्ची बेहोश हो गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई है। उसे नयति सुपर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां देर रात उसका ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों ने 72 घंटे से पहले उसकी स्थिति के बारे में कुछ बता पाने में असमर्थता प्रकट की है। बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख