dharma sangrah
✕

आपसी रंजिश में बच्ची की हत्या, शव को कूड़े में फेंका

Updated: गुरुवार, 6 जून 2019 (17:32 IST)
अलीगढ़ (उप्र)। अलीगढ़ के टप्पल इलाके में धन के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के कारण 3 साल की एक बच्ची की हत्या करके उसका शव कूड़े के ढेर में डाल दिया गया। मामला 2 समुदायों से जुड़ा होने की वजह से मौके पर बड़े पैमाने पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने गुरुवार को बताया कि गत 31 मई को टप्पल से लापता हुई 3 साल की बच्ची का क्षत-विक्षत शव गत 2 जून को उसके घर के पास एक कूड़े के ढेर में दबा पाया गया।
 
उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता बनवारीलाल शर्मा की शिकायत पर जाहिद और असलम नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपियों का बच्ची के पिता से धन के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था।
 
कुलहरि ने बताया कि बच्ची की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची से बलात्कार के संकेत नहीं मिले हैं। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए दोनों अभियुक्तों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई कराए जाने की भी प्रक्रिया शुरू की गई है।
 
कुलहरि ने बताया कि मामला 2 समुदायों से जुड़ा होने की वजह से बुधवार को पैदा हुए तनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

एकाउंटर में ढेर हुआ 'डी-कंपनी' का कुख्यात शूटर नसीम दुर्रानी, 50 हजार का था इनाम

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

अगला लेख