dharma sangrah
✕

4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

Updated: सोमवार, 17 जुलाई 2017 (23:55 IST)
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र के कुटुकी गांव में एक युवक द्वारा चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्‍ची जब अपने घर के बाहर खेल रही थी उसी दौरान युवक भी उसके साथ खेलने लगा और उसे बहला-फुसलाकर ले गया। 
     
अलवर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मूलसिंह राणा ने बताया कि बच्ची अपराह्न तीन बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी कि युवक भी उसके साथ खेलने लगा और खेल ही खेल में उसे बहला-फुसलाकर एक मिट्टी की खान में ले जाकर उसके साथ ज्यादती की। 
     
उन्होंने बताया कि बच्ची के रोने की आवाज सुनकर चारा लेने जा रही महिलाओं के मौके पर पहुंचने पर आरोपी भाग गया। बच्ची को मुकामी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खराब होने पर उसे अलवर के शिशु अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
    
राणा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक मनीष कोली (20) को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच कर रही है। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख