ramcharitmanas
✕

छत्तीसगढ़ में गायों की मौत को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा

Updated: रविवार, 20 अगस्त 2017 (14:53 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा पर छत्तीसगढ़ में पार्टी के एक नेता द्वारा संचालित गौशाला में कई गायों की मौत की अनदेखी करने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री रमन सिंह से पूछा कि क्या वे अपने नेता को मौत की सजा देंगे? जैसा उन्होंने पहले मांग की थी।
 
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हरीश वर्मा द्वारा संचालित सरकारी सहायता प्राप्त गौशाला में कम से कम 27 गायें मर गईं, इस सिलसिले में वर्मा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। मुख्यमंत्री के इस साल की शुरुआत में दिए गए बयान का उल्लेख करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि 'गौरक्षा' को निर्दोष लोगों की हत्या करने का जरिया बना दिया गया है।
 
सिंघवी ने यहां कहा कि अगर गौरक्षा की यह नई परिभाषा है तो मेरा मानना है कि सबको इस भयानक घटना की अनदेखी करनी चाहिए, क्योंकि दोहरा मानदंड भाजपा की परिभाषा है। (भाषा)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

यूपी के बाहुबली नेता राजा भैया को किसने दी जान से मारने की धमकी? पुलिस ने दर्ज की FIR

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

अगला लेख