biodatamaker
✕

छत्तीसगढ़ में 8 दिनों के लिए मांस बिक्री पर प्रतिबंध

Updated: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2015 (15:55 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पर्युषण पर्व और गणेश चतुर्थी के दौरान 8 दिनों तक मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग के उपसचिव जितेंद्र शुक्ला ने आज यहां बताया कि राज्य में पर्युषण पर्व और गणेश चतुर्थी के दौरान इस महीने की 10 से 17 तारीख तक मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2011 से राज्य में कुछ पर्वों के दौरान मांस बिक्री पर प्रतिबंध है। इस दौरान नगरीय प्रशासन विभाग राज्य के नगरीय निकायों को इस सबंध में निर्देश जारी करता है तथा नगरीय निकायों की जिम्मेदारी है कि वे इस आदेश का पालन करें।

राजधानी रायपुर के नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन के आदेश पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 8 दिनों तक मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान मांस बेचने के लिए पशुओं की हत्या नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थानों तथा सभी जोन कमिश्नरों को भी मांस बिक्री पर प्रतिबंध की जानकारी दी गई है। प्रतिबंध के दौरान मांस बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस