dharma sangrah
✕

चेन्नई में भारी बारिश की चेतावनी

Updated: मंगलवार, 7 नवंबर 2017 (14:58 IST)
चेन्नई। एक दिन की राहत के बाद शहर और इसके आसपास के कुछ हिस्सों में फिर बारिश हुई। हालांकि एक सप्ताह की छुट्टी के बाद स्कूल फिर से खुल गए हैं। शहर के कुछ हिस्सों सहित मइलापोरे, रोयापेटा और मंडईवेली तथा पड़ोस के कांचीपुरम जिले के तंबारम और चेंगलपट्टू में तेज बारिश होने की खबर है। तिरुवल्लूर जिले के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई।
 
मौसम कार्यालय ने दक्षिणी तमिलनाडु और पड़ोस में पुडुचेरी के कराइकल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था। विभाग ने कहा कि शहर और इसके आसपास के इलाके में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है।
 
भारी बारिश के कारण चेन्नई, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों में 31 अक्टूबर से बंद स्कूल फिर से खुल गए। राज्य के कई हिस्सों विशेषकर तटीय इलाकों में 27 अक्तूबर से भारी बारिश हो रही है। पिछले सप्ताह भारी बारिश के कारण शहर और उपनगरों के निचले इलाकों में जल-जमाव की समस्या हो गई।
 
नागपट्टिनम, तिरूवरूर और कुड्डलोर जैसे कई दक्षिणी जिलों में भी पिछले सप्ताह से भारी बारिश हो रही है। हालांकि पिछले दो दिनों से यहां कुछ इलाकों में बारिश से थोड़ी राहत मिली थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल एक दिवसीय यात्रा पर शहर आए थे और उन्होंने राज्य को स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया था। (भाषा)
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख