dharma sangrah
✕

सहारनपुर में चेन्नई एक्सप्रेस में लूटपाट, एक यात्री की मां का अस्थि कलश भी ले गए बदमाश

Updated: रविवार, 17 मार्च 2019 (16:07 IST)
सहारनपुर। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले मे शुक्रवार रात चेन्नई एक्सप्रेस में लूटपाट करने वाले बदमाश यात्रियों के सोने-चांदी और नकदी के साथ ही एक यात्री की मां का अस्थि कलश भी लूटकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
जीआरपी के मुताबिक चेन्नई निवासी यात्री बदमाशों से कलश में अपनी मां की अस्थियां होने की बात कहता रहा लेकिन बदमाशों को उसकी भाषा समझ में नहीं आई और वे अन्य यात्रियों के सामान के साथ उसकी मां का अस्थि कलश भी ले गए।
 
जीआरपी ने बताया कि चेन्नई निवासी पीड़ित यात्री अपनी मां के अस्थि क्लश को गंगा मे प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार जा रहा था लेकिन बदमाशों ने कीमती सामान के शक में इस कलश को भी लूट लिया। रेल में सवार आईआईटी रूड़की के प्रोफेसर कुमार पी के परिवार की महिलाओं से बदमाशों ने सोने की चेन, कुंडल और मंगलसूत्र लूट लिए थे। इस प्रकरण की रिपोर्ट भी प्रोफेसर कुमार पी ने जीआरपी थाने में दर्ज कराई थी।
 
गौरतलब है कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सशस्त्र बदमाशों ने सहारनपुर से होकर गुजरने के बाद चेन्नई एक्सप्रेस के 3 डिब्बों में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख