Hanuman Chalisa

प्यार में पाया धोखा, प्रेमी ने किया खुदकुशी का सीधा प्रसारण

मंगलवार, 20 जून 2017 (13:13 IST)
उल्लास नगर में एक 26 वर्षीय प्रेमी ने अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ तकरार के बाद कथित तौर पर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने प्रेमिका को वीडियो कॉल करके अपने अंतिम क्षणों का सीधा प्रसारण भी दिखाया। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
 
हिल लाइन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एम जी वाघमारे ने कहा कि पीड़ित के पिता की ओर से 18 जून को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 21 मई को उल्लास नगर कैंप संख्या पांच में दोपहर चार बजे के करीब हुई जब हनी अस्वानी ने प्रेम संबंध में विफलता के बाद यह बड़ा कदम उठाने का फैसला किया।
 
अस्वानी परिवार के अनुसार, उनका बेटा अपने कॉलेज की एक लड़की से प्यार करता था और पिछले छह साल से उनका रिश्ता चल रहा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि हालांकि हाल ही में दोनों के बीच चीजें बिगड़ने लगीं और उन्होंने अलग होने का फैसला किया।इसके बाद दोनों ने अलग-अलग सगाई कर ली। शिकायत में कहा गया कि तब से ही हनी परेशान रहने लगा था। 21 मई को दोनों पूर्व प्रेमी-प्रेमिका एक बार फिर मिले और दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद पीड़ित ने घर पहुंचकर खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
पुलिस ने कहा कि परेशान हनी ने खुदकुशी से पहले अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल की और उसे बताया कि वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा है। इसके बाद उसने अपनी मौत का सीधा प्रसारण उस लड़की को दिखाया। पीड़ित के पिता के रात को घर लौटने पर यह मामला सामने आया।
 
शुरूआत में पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था लेकिन पीड़ित परिवार को वीडियो मिलने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि अब भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (खुदकुशी के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।(भाषा)
Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को बनाया अपना उम्मीदवार, बीजेपी के आशुतोष तिवारी से होगा मुकाबला

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

राम मंदिर ट्रस्ट में अंतरर्कलह, नृपेंद्र मिश्रा बोले- मुझे बैठक में नहीं बुलाया, धर्म सेना प्रमुख का पलटवार- ट्रस्ट नहीं ये गिरोह है

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

जनसेवा सर्वोपरि, प्रतिकूल मौसम में भी CM योगी ने किया जनता दर्शन

अगला लेख