biodatamaker
✕

पाक ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, जवान शहीद

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (19:00 IST)
जम्मू। जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और सीमा पार से हुई गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया।
 
कांस्टेबल बृजेन्द्र बहादुर सिंह अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अरनिया सेक्टर में अग्रिम चौकी पर बाड़ के पास तैनात थे। तभी देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागे और गोलीबारी शुरू कर दी।
 
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि एक गोली जवान के बाईं तरफ, पेट पर लगी और अस्पताल ले जाते हुए उसने दम तोड़ दिया।
 
उन्होंने कहा, 'बीएसएफ के जवानों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुहंतोड़ जवाब दिया। अधिकारी ने कहा कि आधी रात से सुबह तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलियां चलती रहीं।
 
कांस्टेबल बहादुर (32 वर्ष) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के विद्या भवन नारायणपुर गांव के निवासी थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुष्मिता सिंह हैं। पिछले तीन दिनों से पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है।
 
गुरुवार को बीएसएफ की ओर से की कई जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास और जम्मू तथा पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की और से की गई बिना उकसावे की गोलीबारी तथा गोलाबारी में तीन भारतीय जवान घायल हो गए थे।
 
भारतीय सेना के आंकड़ों के अनुसार, इस साल पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। एक अगस्त तक पाकिस्तान सेना 285 बार संघर्षविराम उल्लंघन कर चुकी थी, जबकि वर्ष 2016 में पाकिस्तान की ओर से कुल 228 बार संघर्षविराम उल्लंघन किया गया था। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख