dharma sangrah
✕

राजस्थान के BJP विधायक के खिलाफ बलात्कार का मामला, शादी का दिया था झांसा

Updated: शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (15:20 IST)
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर शहर में भाजपा के एक विधायक पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार गोगुन्दा से विधायक प्रताप लाल भील (52) के खिलाफ गुरुवार को बलात्कार के आरोप में सुखेर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।
ALSO READ: महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारी पर महिला पुलिसकर्मी ने लगाया बलात्कार का आरोप
उदयपुर के पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने कहा कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच के बाद उसका बयान दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि विधायक ने उससे शादी करने का वादा किया और इसकी आड़ में कई बार उससे बलात्कार किया। पुलिस अधिकारी के अनुसार विधायक व आरोप लगाने वाले महिला एक ही समुदाय से हैं और कुछ वर्षों से संपर्क में थे। आरोपी विधायक से इस बारे में कोई बात नहीं हो पाई है। (भाषा)

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख