ganesh chaturthi
✕

महाशिवरात्रि अवकाश के कारण कारवां ए अमन बस सोमवार को स्थगित

Updated: सोमवार, 4 मार्च 2019 (12:35 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के नगर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद तक चलने वाली साप्तहिक बस 'कारवां-ए-अमन' को सोमवार को स्थगित कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार को महाशिवरात्रि का अवकाश होने के कारण इस बस सेवा को निलंबित किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा के पार के अधिकारियों और यात्रियों को इस संबंध में रविवार को ही सूचित कर दिया गया था। अगली बस में दोनों तरफ के यात्री अपने-अपने गंतव्य की यात्रा करेंगे।
 
सर्दियों में पारा जमाव बिंदु पर पहुंचने के कारण पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से कम लोग आते हैं और मौसम सुहाना होने के साथ कश्मीर आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगती है। इसी तरह कश्मीर से मुजफ्फराबाद जाने वाले यात्री भी कड़क सर्दी में उस तरफ जाने से बचते हैं।
 
यह बस सेवा 7 अप्रैल 2005 में शुरू हुई थी। वर्ष 1947 के बंटवारे के समय बिछुड़े हजारों परिजनों को मिलवाने में कारवां-ए-अमन ने मदद की है। दोनों देशों के बीच पासपोर्ट की बजाय ट्रैवल परमिट से यात्रा की अनुमति देने पर सहमति बनी है लेकिन खुफिया जांच के बाद ही लोगों को यात्रा की अनुमति है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख