Hanuman Chalisa
✕

बुचर द्वीप के ईंधन टैंक में भयानक आग

Updated: शनिवार, 7 अक्टूबर 2017 (15:49 IST)
मुंबई। मुंबई में पूर्वी तट के बुचर द्वीप पर स्थित मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (एमबीपीटी) के एक ईंधन टैंक फॉर्म में लगी आग को बुझाने के प्रयास अभी जारी हैं। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यहां कहा कि शुक्रवार शाम इस ईंधन टैंक फॉर्म के एक टैंक में आग लग गई थी।
 
अग्निशमन अधिकारी ने शनिवार को यहां बताया कि ईंधन टैंक फॉर्म में लगी आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन अत्यधिक गर्मी के कारण टैंक में शनिवार को सुबह 4.30 बजे के करीब फिर आग लग गई थी।
 
अधिकारियों के अनुसार यह आग शुक्रवार शाम 5 बजे उस समय लगी थी, जब मुंबई एवं आसपास के इलाके में बारिश हो रही थी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुंबई अग्निशमन विभाग के प्रमुख पीएस रहांगडाले ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण टैंक में शनिवार सुबह 4.30 बजे फिर आग लग गई थी।
 
अग्निशमनकर्मी आग बुझाने के साथ ही इलाके को ठंडा करने का प्रयास कर रहे हैं और इसके लिए फोम एवं आग बुझाने वाली अन्य चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है। रहांगडाले के मुताबिक अग्निशमनकर्मी पूरी रात आग बुझाने के काम में लगे रहे और अब उन्हें राहत दी गई है और इस काम में नए कर्मचारियों को लगाया गया है।
 
उन्होंने बताया कि मुंबई अग्नशिमनकर्मियों और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (एमबीपीटी) के अग्निशमनकर्मियों के बीच अच्छा सामंजस्य रहा। अग्निशमनकर्मी टैंक के 10 फुट की दूरी तक पहुंच गए थे लेकिन टैंक में आग के फिर से भड़कने के कारण सुबह हमारे सामने एक नई चुनौती आ गई। आग पर काबू पा लिया गया है। 
 
उन्होंने बताया कि मैं इस पूरे अभियान की निगरानी कर रहा हूं, क्योंकि गर्मी के कारण आग बुझाने के काम में इस्तेमाल होने वाला फोम ठीक से व्यवस्थित नहीं हो रहा है, इसकी वजह से आग फिर से भड़क जा रही है लेकिन कुल मिलाकर स्थिति नियंत्रण में है। रहांगडाले ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह अभियान अभी और कितनी देर तक चलेगा।
 
उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य चुनौती दूसरे टैंकों को आग से सुरक्षित रखना है इसलिए एक ओर हमारे अग्निशमनकर्मी अन्य टैंकों को सुरक्षित रखने के लिए ठंडा करने के काम में जुटे हैं तो दूसरी ओर वे आग बुझाने के काम में भी लगे हैं। (भाषा)
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख