dharma sangrah
✕

दवा कारोबारी की हत्या के बाद फूटा गुस्सा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत

Updated: शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 (13:34 IST)
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में दवा कारोबारी जनार्दन ठाकुर की गुरुवार को हत्या के बाद शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूटा। थाने का घेराव कर रहे लोगों पर पुलिस ने 10 राऊंड गोली चलाई है। इस फायरिंग में एक ग्रामीण की मौत हो गई और 2 लोग घायल हैं। उग्र लोगों ने थाने के घेराव के साथ गाड़ियों में आग लगा दी।  
 
दीपावली होने के चलते गुरुवार को लोगों का गुस्सा नहीं दिखा, लेकिन शुक्रवार सुबह लोग सड़क पर उतर आए। उग्र लोगों ने ताजपुर बाजार बंद करा दिया और एनएच 28 पर आगजनी कर सड़क जाम किया।
 
दवा कारोबारी की हत्या के बाद पुलिस की सुस्ती से लोग गुस्से में थे। गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव किया और पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने थाने में खड़ी 4-5 गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने उग्र प्रदर्शन कर रहे लोगों को पर गोली चला दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। 
 
पुलिस की गोली से ग्रामीण की मौत के बाद ताजपुर में तनाव और बढ़ गया है। पुलिस के जवानों ने खुद को थाने में कैद कर लिया है। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की जा रही है। (एजेंसी)
 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख