biodatamaker
✕

मधुबनी में बस दुर्घटना में 27 मरे

Updated: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 (09:25 IST)
मधुबनी, पटना। बिहार के मधुबनी जिले में एक बस के सड़क किनारे स्थित तालाब में गिरने से कम से कम 27 यात्रियों की मौत हो गई।
file photo
मधुबनी के जिला मजिस्ट्रेट गिरिवर दयाल सिंह ने कहा, 'इस बस दुर्घटना में कुल 27 लोग मारे गए हैं। तालाब से सभी शव निकाले जा चुके हैं।' उन्होंने कहा कि बस में सवार कई लोग तैरकर सुरक्षित निकल गए या अपनी जान बचाने के लिए बस से कूदकर बाहर निकल गए होंगे।
 
यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर मधुबनी में बेनीपट्टी पुलिस थानांतर्गत बसइता चौक के निकट राज्य राजमार्ग पर हुई। यह निजी बस मधुबनी से सीतामढ़ी जा रही थी। बस में 65 यात्री सवार थे। इस बस को एक क्रेन की मदद से तालाब से खींचकर बाहर निकाला गया।
 
पटना में, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। कुमार ने राजस्व मंत्री मदन मोहन झा और पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया।
 
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार बर्नवाल और अन्य पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा जो घटनास्थल पर क्रेन के देरी से पहुंचने को लेकर नाराज थे। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। हालांकि वे अतिरिक्त पुलिस बल आने के बाद घटनास्थल पर पहुंच गए। राज्य आपदा कार्यबल की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया। इसके अलावा, उन्होंने इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को अनुग्रह राशि भुगतान करने का भी निर्देश दिया।
 
डीएम और एसपी के अलावा दरभंगा के मंडलायुक्त आर.के. खंडेलवाल, दरभंगा के पुलिस महानिरीक्षक उमाशंकर सुधांशु और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं मधुबनी और सीतामढ़ी के अधिकारी बेनीपट्टी की विधायक भावना झा के साथ घटनास्थल पर डेरा डाले हुए हैं। (भाषा)
Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख