ganesh chaturthi

बुलंदशहर कांड, 12 दिन पहले भी हुआ था गैंगरेप

Updated: मंगलवार, 2 अगस्त 2016 (12:38 IST)
बुलंदशहर। यदि उत्तर प्रदेश पुलिस ने सक्रियता दिखाई होती तो संभवत: हाईवे पर हाल ही मां-बेटी के साथ हुई गैंगरेप की घटना हुई ही नहीं होती। दरअसल, इस घटना के 12 दिन पहले भी हाईवे के निकट उसी खेत में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी, लेकिन पुलिस ने तब इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया था। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोस्तपुर इलाके में करीब 12 दिन पहले कुछ लोग टेंपो में एक महिला को अगवा करके लाए थे और फिर देर रात इन्हीं खेतों में उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात की जानकारी मिलने के बाद गांव के प्रधान देवराज ठाकुर गांववालों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गांववालों को देखकर आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
 
ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने वहां से गुजर रही एक पुलिस की गाड़ी को रोका और वहां गिरे हुए आरोपियों के मोबाइल फोन और कुछ कपड़े दिए। पुलिस ने सामान तो ले लिया, लेकिन महिला को बाद में थाने बुलाया। लोगों के मुताबिक महिला को पुलिस की मदद की जरूरत थी। 
 
लोगों का मानना है कि यदि उस समय पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई की होती तो संभवत: मां और बेटी के साथ यह वीभत्स हादसा नहीं होता। हालांकि इस मामले में पुलिस ने थोड़ी सक्रियता दिखाकर तीन लोगों को पकड़ लिया है, लेकिन यह तत्परता भी तब दिखाई गई, जब यह पूरा मामला मीडिया और राजनीतिक हलकों में छा गया। 

उल्लेखनीय है कि मां-बेटी से मामले में चार वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित किया गया है। एसएसपी बुलंदशहर वैभव किशन, एसपी सिटी राममोहनसिंह, सर्कल ऑफिसर (सदर) हिमांशु गौरव और एसएचओ रामसेनसिंह (कोतवाली देहात) समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। 
Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

असम की नागांव लोकसभा सीट पर BJP से पूर्व IAS देबाशीष शर्मा मैदान में, उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

जैन श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर: पर्यूषण पर्व पर भावनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का ऐलान; 11 सितंबर से बुकिंग शुरू

BRICS Summit से पहले चिदंबरम का बड़ा सवाल- पिछले 2-3 सम्मेलनों से भारत को क्या मिला? थरूर ने दिया जवाब

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

अगला लेख