biodatamaker
✕

नोएडा में इमारत का हिस्सा गिरने से 2 मजदूरों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Updated: शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (22:39 IST)
नोएडा (उत्तर प्रदेश)। गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा शहर में शुक्रवार को सोलर पैनल बनाने वाली एक कंपनी की इमारत का अगला हिस्सा अचानक गिरने से उसमें दबकर कम से कम 2 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि प्रारंभिक जानकारी में यह बताया जा रहा था कि मलबे के नीचे कई लोग दबे हुए हैं। 
 
अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-11 में स्थित सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी शक्ति टेक्नोफैब प्रोडक्ट औद्योगिक भवन की एक इमारत का अगला हिस्सा आज शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक गिर गया।
 
उन्होंने बताया कि इस हादसे में जयनेंद्र ठाकुर, गोपी और राहुल सहित 4 मजदूर दब गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में फंसे 4 मजदूरों को बाहर निकाला।
गांगुली ने बताया कि चारों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जयनेंद्र ठाकुर और गोपी को मृत घोषित कर दिया, वहीं अन्य दो मजदूरों की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देर शाम जैसे ही इमारत का हिस्सा गिरने की सूचना लोगों तक पहुंची, वे घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। घटना की पहली सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सबसे पहले पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीमें यहां पहुंची और उसके बाद एनडीआरएफ की टीम आई, जिसके बाद बचाव कार्य में तेजी आई।
 
इमारत का हिस्सा ढहने की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक भी पहुंच गई है। मु्ख्यमंत्री ने नोएडा के पुलिस कमिश्नर से बात करने के बाद उन्हें तत्काल घटना स्थल पर पहुंचने के आदेश दिए हैं। साथ ही साथ उन्होंने घायलों को समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश भी दिए हैं। (भाषा इनपुट के साथ) 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख