sundarkand

बड़ी खबर, भिवंडी में इमारत ढही, एक की मौत

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (14:34 IST)
ठाणे। ठाणे जिले के भिवंडी में चार मंजिला एक इमारत आज ढह गई। इस हादसे में 18 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
 
जिला आपदा प्रबंध नियंत्रण अधिकारी अस्मिता निकम ने बताया कि इमारत के मलबे में कम से कम 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इमारत नवी बस्ती इलाके में थी। क्षेत्रीय आपदा प्रबंध प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने संवाददाताओं को यहां बताया कि नवी बस्ती इलाके में स्थित इमारत सुबह करीब नौ बजे ढह गई।
 
निकम ने बताया कि रुखसाना खान के शव को मलबे से निकाला गया। पांच अन्य लोगों को बचाया गया है, उन्हें सरकारी इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के दलों ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है। भिवंडी, ठाणे, नवी मुंबई और कल्याण नगर निकायों के दमकल कर्मचारी भी इस काम में जुटे हैं। (भाषा)
 
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

अगला लेख