dharma sangrah

बसपा नेता मोहम्मद शमी की हत्या

Updated: सोमवार, 20 मार्च 2017 (11:42 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में बीती रात एक बीएसपी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अभी तक न हत्यारे पकड़े गए हैं और न ही ये खुलासा हो पाया है कि हत्या क्यों की गई। इलाहाबाद शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर मउआइमा इलाके में बीएसपी के नेता मोहम्मद शमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बीती रात नौ से साढ़े नौ बजे के बीच की है।

मोहम्मद शमी अपने घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चला दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद लोगों ने थोड़ी देर के लिए इलाहाबाद-फैजाबाद हाइवे भी जाम कर दिया। मौके पर मौजूद लोग अब बीजेपी की नई सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। मोहम्मद शमी की हत्या क्यों की गई और इस वारदात में किसका हाथ है, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।
 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्राइम ब्रांच के साथ ही पुलिस की कई अलग-अलग टीमों को जांच में लगा दिया गया है। दावा किया गया है कि जल्द ही पुलिस इस मामले को सुलझा लेगी। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी हो रही है। बीएसपी नेता के शरीर पर पांच जगहों पर गोलियों के निशान हैं। (वार्ता)

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

अगला लेख