Hanuman Chalisa
✕

बाल-बाल बचे दूल्हा-दुल्हन, क्रेन टूटने से स्टेज पर जा गिरे

Updated: मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (16:44 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार को एक होटल में एक शादी थी। .इसी शादी समारोह के दौरान क्रेन टूटने से दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर जा गिरे। यह तो गनीमत ही रही कि हादसे में उन्हें हल्की चोटें ही आई हैं। हादसा गोल रिंग की तरह बने झूले में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के दौरान हुआ। इस हादसे को लेकर इवेंट कंपनी ने अपनी गलती मानी है। फिलहाल इस संबंध किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलीबांधा क्षेत्र स्थित एक होटल में शनिवार को शादी समारोह था। आयोजन की जिम्मेदारी एक इवेंट कंपनी को सौंपी गई थी। समारोह के दौरान स्टेज पर डांस और आतिशबाजी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी एक गोल रिंग से बने झूले में दूल्हा-दुल्हन की क्रेन की मदद से एंट्री कराई गई। एंट्री के साथ ही उन्हें ऊपर उठा रहे थे, तभी एक ओर से रस्सी टूट गई और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आ गिरे।
 
दोनों के स्टेज पर गिरते ही चीख-पुकार मच गई। सभी लोग मंच की ओर दौड़ पड़े। हालांकि दूल्हा-दुल्हन दोनों के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर इवेंट कंपनी की ओर से बताया गया कि हादसा हुआ है। 15 मिनट तक सभी लोग सहमे हुए थे, लेकिन फिर सभी ने मिलकर खूब एंज्वॉय किया। हादसे में दूल्हा-दुल्हन को थोड़ी चोट जरूर आई है, लेकिन सब ठीक है। आगे से ऐसी गलतियां न हों, इसका ध्यान रखेंगे।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख