biodatamaker
✕

स्टिंग ऑपरेशन : यूपी में तीन मंत्रियों के सचिवों को महंगी पड़ी रिश्वत, योगी सरकार ने कसा शिकंजा

Updated: रविवार, 6 जनवरी 2019 (14:49 IST)
लखनऊ। स्टिंग ऑपरेशन में रिश्वत लेने के आरोपी के तौर पर सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों के निजी सचिवों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि पिछले दिनों एक निजी चैनल पर तीन सचिवालय कर्मियों के विरुद्ध दिखाई गई रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निलम्बित किए गए तीनों कर्मियों ओम प्रकाश कश्यप, राम नरेश त्रिपाठी और संतोष कुमार अवस्थी को शनिवार को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
 
मालूम हो कि एक निजी खबरिया चैनल ने गत 26 दिसम्बर को पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर के निजी सचिव ओम प्रकाश कश्यप, खनन राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय के निजी सचिव राम नरेश त्रिपाठी और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के निजी सचिव संतोष अवस्थी का स्टिंग ऑपरेशन किया था। इसमें इन कर्मियों को काम कराने के बदले रिश्वत मांगते दिखाया गया था।
 
मुख्यमंत्री ने स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद इन तीनों को तत्काल निलम्बित करने तथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। उनके आदेश पर इस प्रकरण की जांच के लिए विशेष दल (एसआईटी) भी गठित किया गया था। 
 
प्रवक्ता ने बताया कि सचिवालय प्रशासन विभाग के उप सचिव ने गत 28 दिसम्बर को लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। मामले की जांच के लिये उसी दिन लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया था। (भाषा) 

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु की आंध्र प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश से तबाही, कई पेड़ उखड़े

अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

अगला लेख