1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Boat capsized in Saryu river

अयोध्या : सरयू नदी में नाव पलटी, 8 तीर्थयात्री सुरक्षित बाहर निकाले, एक युवती लापता

Boat capsized in Saryu river
Boat capsized in Saryu river : रामनगरी के दर्शन करने आए तीर्थयात्रियों से भरी नाव सरयू नदी में पलट गई, हादसे के समय नाव में 9 श्रद्धालु और 1 नाविक सवार था। जैसे ही नाव पलटी तो वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनते ही वहां पहले से ही तैनात जल पुलिस, एसडीआरएफ के जवान और गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रेस्क्यू टीम ने 8 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि एक 22 वर्षीय युवती अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।
अयोध्या में सरयू नदी में आरती स्थल के नजदीक नाव में 9 तीर्थयात्री सवार थे। जिनमें से 5 सोनभद्र जिले के हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सरयू में दो प्राइवेट नावों का संचालन होता है। आरती के बाद एक नाव में 9 लोग सवार होकर सरयू भ्रमण करने के लिए बैठे, तभी सामने से दूसरी नाव वहां आ गई, दोनों में टक्कर होने के कारण एक नाव का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई।
सरयू नदी में पानी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है, जिसके चलते तीर्थयात्री बहने लगे। तीर्थयात्रियों को बहता हुआ देखकर स्थानीय गोताखोर, जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने धार्मिक यात्रा पर आए 8 लोगों और नाविक को बाहर निकाल लिया। लेकिन सोनभद्र से अपने परिवार के साथ आई 22 वर्षीय कमींश सिंह लापता है। रेस्क्यू टीम युवती को ढूंढने का प्रयास कर रही है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल
अगला लेख
क्या देवेन्द्र फडणवीस बनेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष?