Daily Horoscope
✕

जगुआर नहीं दिलाई, बेटे ने नदी में बहा दी 35 लाख की BMW कार

Updated: शनिवार, 10 अगस्त 2019 (16:15 IST)
यमुनानगर (हरियाणा)। देश के कई हिस्सों में आई बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है लेकिन बाढ़ की तीव्रता इतनी भी नहीं है कि वह अपने साथ लकड़ी, प्लास्टिक और अन्य कूड़ा-करकट के साथ लाखों रुपए की कीमत वाली महंगी कार भी बहा ले जाए। वह भी बीएमडब्ल्यू (BMW) जैसी कार! शुक्रवार को लोगों ने बीएमडब्यू कार को बहते हुए देखा जिसका वीडियो सुर्खियां बन गया।
 
असल में एक बिगड़ैल बेटे की यह करतूत सामने आई है। बेटे ने अपने पिता से जगुआर जैसी महंगी कार की मांग की थी। चूंकि जगुआर कंपनी की कार 40-50 लाख रुपए से शुरू होती है, लिहाजा पिता ने उसकी बात नहीं मानी। बिगड़ैल बेटे ने जगुआर कार नहीं दिलाने से नाराज होकर अपनी बीएमडब्ल्यू को पानी में बहा दिया।
 
लोगों ने जब बीएमडब्ल्यू कार को नहर के पानी में बहते हुए देखा तो वे भी दंग रह गए। यह कार बहते-बहते एक टापू में आकर फंस गई। इस नजारे को लोग मोबाइल में कैद करने लगे जबकि कुछ उत्साही उसका वीडियो बनाने में जुट गए। बाद में कुछ गोताखोरों को पानी में उतारा गया ताकि कार को रस्सी की मदद से किनारे लाया जा सके। फिलहाल यह कार दादुपुर हेड के पास पानी के टापू पर फंसी हुई है। पुलिस कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
 
लोगों को ताज्जुब यह हो रहा था कि बीएमडब्ल्यू कार जिसकी शुरुआती कीमत 30-35 लाख रुपए से शुरू होती है, वह पानी में बही कैसे? बाद में पता चला कि पापा से गुस्सा हुए बेटे ने यह 'करतूत' की है। असल में पंजाब और हरियाणा में प्रॉपर्टी का धंधा खूब फल-फूल रहा है और इस इलाके के युवा दोस्तों में रौब जमाने के इरादे से महंगी कार खरीदते हैं।
 
हरियाणा और पंजाब के युवा रईसजादों की पहली पसंद जगुआर और लेंबोर्गिनी जैसी कंपनी की कारें हुआ करती हैं। जिन बच्चों के पास इन कंपनियों की कारें नहीं होती हैं, वे अपने पिता से इन महंगी कारों की डिमांड करते हैं। जो सक्षम पिता होते हैं, वे तो अपने बेटे की चाहत पूरी कर देते हैं लेकिन कुछ बच्चे ऐसे जिद्दी होते हैं कि 30-35 लाख रुपए को पानी में बहाने से भी बाज नहीं आते हैं। (सांकेतिक तस्वीर) 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Weather Update: दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता हथियाने का सपना... CM योगी ने X पर लिखा तीखा संदेश, युवाओं को लेकर दी चेतावनी

सौरभ और आशुतोष के बाद क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? झंडेवालां स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

अगला लेख