sundarkand
✕

मणिपुर में मेले में धमाका, 10 घायल

Updated: शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 (11:29 IST)
इंफाल। मणिपुर के इंफाल में टेरा लुकराम लीराक स्थित मेला आयोजन स्थल पर शुक्रवार रात बम विस्फोट हो गया जिसमें कम से कम 10 लोग घायल हो गए। 
 
पुलिस ने शनिवार को बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस दल घटनास्थल की जांच कर रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ग्रेनेड फटने के कारण यह विस्फोट हुआ। संदेह जताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने चलते वाहन से ग्रेनेड फेंका होगा। 
 
उन्होंने बताया कि लोग मेले की तैयारियां कर रहे थे, तभी यह विस्फोट हो गया। विस्फोट में मेले की तैयारियां देखने आए आसपास के लोग घायल हो गए। इस स्थान पर कुछ ही दिन में मेला शुरू होने वाला है। 
 
इस बीच पुलिस ने उग्रवादी संगठनों की ओर से 15 अक्टूबर को बंद के आह्वान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मणिपुर और त्रिपुरा के 3 उग्रवादी संगठनों ने बंद का आह्वान किया है, जो शनिवार को मध्यरात्रि से शुरू होकर शुक्रवार शाम 5 बजे तक रहेगा। (वार्ता)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

अगला लेख