ganesh chaturthi

बड़ा खेल! यहां बन रहा कालाधन सफेद

Updated: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 (12:12 IST)
कोलकाता। कंपनी विभाग के सूत्रों का कहना है कि देश में काले धन को सफेद बनाने का सबसे बड़ा खेल कोलकाता में खेला जाता है। शहर इस कारोबार  का सबसे बड़ा केन्द्र है। कई सरकारी विभागों, जांच एजेंसियों तथा आयकर अधिकारियों का कहना है कि अकेले कोलकाता में ही डेढ़ लाख से भी ज्यादा  फर्जी कंपनियां हैं जिनका एकमात्र मकसद सिर्फ कालेधन को सफेद करना हो सकता है। शायद इसी कारण से इसे कालाधन को सफेद करने के कारोबार का  एक बड़ा केन्द्र भी माना जाता है। 
 
बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि यह शहर इन दिनों काले धन को सफेद करने के मकसद से बनाई जाने वाली फर्जी कंपनियों का  ‘पसंदीदा अड्‌डा’ बना हुआ है। कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यहां स्थित करीब 90 फीसदी फर्जी कंपनियां हैं। इसलिए संभव है कि शहर ऐसी  कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के केंद्र में रहेगा।

यहां कोई भी महज 50 से 70 हजार रुपए देकर फर्जी कंपनी बना सकता है और कर बचा सकता है।  यहां चार्टर्ड अकाउंटेंट भी अच्छी तादाद में हैं। फर्जी कंपनियों के निदेशक ढूंढना तनिक भी मुश्किल नहीं है क्योंकि इन कंपनियों के ज्यादातर निदेशक चाय  बेचने वाले या सिक्योरिटी गार्ड होते हैं, जो महज 5000 रुपए लेकर कहीं भी दस्तखत करने को तैयार रहते हैं।
 
कोलकाता में दलालों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों की भी कमी नहीं है, जो एक ही कमरे और एक ही लैपटॉप से कई कंपनियां बनाते-चलाते रहते हैं। आयकर  विभाग का कहना है कि शहर में इस तरह की डेढ़ लाख से भी अधिक कंपनियां हैं। इसके अलावा 6000 से ज्यादा चार्टर्ड अकाउंटेंट की भी पहचान की गई  है जो इस काम में सक्रिय हैं। अखबार ने जब इस संबंध में कोलकाता में आयकर विभाग के मुख्य आयुक्त सुब्रत कुमार दास से बात करने की कोशिश की  लेकिन उन्होंने इस हालत पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
 
हाल में ही प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने फर्जी कंपनियों पर लगाम लगाने के लिए एक कार्यबल (टास्क फोर्स) का गठन किया और इसकी ओर से एक  सैंपल सर्वे का हवाला देते हुए बताया गया है कि नवंबर-दिसंबर में ही फर्जी कंपनियों में करीब 1,238 करोड़ रुपए नकद जमा कराए गए। इन कंपनियों के  मार्फत 559 लोगों ने 54 पेशेवरों की मदद से 3900 करोड़ रुपए की काली कमाई को सफेद कर दिया और लगता भी नहीं है कि इस गोरखधंधे पर कभी  आसानी से काबू पाया जा सकेगा।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख