sundarkand
✕

बड़ी खबर, लोकसभा चुनाव को लेकर शिवसेना-भाजपा गठबंधन करेगा सीटों पर समझौते का ऐलान

Updated: सोमवार, 18 फ़रवरी 2019 (17:24 IST)
मुंबई। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा व शिवसेना में गठबंधन की संभावना है। इसी को लेकर शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा है कि सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन आगामी आम चुनावों में सीटों की संख्या पर समझौते को लेकर अपना ऐलान सोमवार रात तक कर देगा।
 
एक अन्य शिवसेना नेता ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का सोमवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री पहुंच कर इस समझौते पर अपनी मुहर लगाने का कार्यकम है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने पिछले सप्ताह ठाकरे से मुंबई में मुलाकात की थी जिससे ऐसी चर्चा को बल मिला था कि केंद्र और महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ यह गठबंधन लोकसभा चुनाव में साथ आ सकता है।
 
ठाकरे सहित दूसरे शिवसेना नेता कहते रहे हैं कि पार्टी इन चुनावों में अकेले ही उतरेगी, लेकिन राउत ने कहा कि सोमवार शाम उद्धवजी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अगले कुछ महीनों में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए सीटों के समझौते की घोषणा करेंगे। गौरतलब है कि शिवसेना और भाजपा ने 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में संयुक्त रूप से हिस्सा लिया था। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

जेएनयू से बर्खास्त किए गए कांग्रेस सांसद अंगोमचा; आरोपों को बताया राजनीतिक 'विच हंट', एक्शन में भाजपा

मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाही पर लगाई रोक

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

अगला लेख