ramcharitmanas
✕

भाजपा ने कोविड 19 व चक्रवात से निपटने में नाकामी के लिए पश्चिम बंगाल सरकार पर साधा निशाना

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (08:44 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से निपटने और चक्रवात 'अम्फान' से हुए नुकसान को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला तेज करते हुए विपक्षी दल भाजपा ने राज्य सरकार की 9 नाकामियों की सूची बनाई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को कहा कि यह सूची पश्चिम बंगाल में मौजूदा हालात के मद्देनजर बनाई गई है।
ALSO READ: भाजपा नेता के भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल हुआ नेता का भाई
पार्टी ने कहा कि सरकार कोविड-19 संकट से निपटने में पूरी तरह से विफल रही है और राज्य का स्वास्थ्य ढांचा ढहने के कगार पर है। घोष ने कहा कि इससे लोगों की जान को खतरा पैदा हो गया है। भाजपा ने राज्य सरकार पर चक्रवात से हुए नुकसान से निपटने में विफल रहने का भी आरोप लगाया।
 
उन्होंने कहा कि 7 दिन बाद भी राज्य के लोग परेशानी में हैं, क्योंकि कई इलाकों में अब भी बिजली और पानी नहीं है। भाजपा ने लोगों के बीच अनाज के वितरण में कथित नाकामी के लिए भी सरकार पर निशाना साधा। उसने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की और उसे कालाबाजार में ऊंची कीमतों पर बेचा।
 
भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। प्रवासी मजदूरों के लौटने का जिक्र करते हुए घोष ने कहा कि अगर महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल के लोगों को वापस भेजना चाहता है और रेलवे मदद कर रहा है तो फिर राज्य उन्हें बुलाने से इंकार क्यों कर रहा है? उन्होंने उन आशंकाओं को खारिज किया कि प्रवासी मजदूरों के लौटने से कोविड-19 के मामले बढ़ सकते है। घोष ने कहा कि प्रवासी मजदूर नहीं लौटेंगे तब भी राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ेंगे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख