Daily Horoscope
✕

इस तरह उत्तराखंड में असम के नतीजे दोहराना चाहती है भाजपा...

Updated: बुधवार, 18 जनवरी 2017 (19:05 IST)
नई दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्वोत्तर के राज्य असम में अजमाए गए फार्मूले को दोहराना चाहती है और कांग्रेस से पाला बदल कर आए कई नेताओं को चुनावी समर में उतार कर सत्ता हासिल करने की उम्मीद लगाए हुए है।
 
भाजपा को उम्मीद है कि जिस प्रकार से असम में हेमंत विस्वा शर्मा एवं कांग्रेस से पाला बदलाकर आए कई विधायकों ने पूर्वोत्तर के इस राज्य में 2016 में भाजपा को सत्ता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसी प्रकार की उम्मीद कांग्रेस से पाला बदलाकर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज के अलावा यशपाल आर्य, केदार रावत, हरक सिंह रावत जैसे नेताओं से उत्तराखंड में भाजपा लगाऐ हुए है।
 
उत्तराखंड में कांग्रेस से पाला बदलकर भाजपा में आए इन नेताओं का अपने क्षेत्रों में अच्छा जनाधार है जहां एक प्रतिशत वोटों के किसी भी पक्ष में जाने से परिणाम प्रभावित हो जाता है।
 
साल 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बीसी खंडूरी की स्वच्छ छवि के आधार पर सत्ता में वापसी की उम्मीदें लगाई थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। चुनाव में कांग्रेस को 32 सीटें मिली जबकि भाजपा 31 सीट पाकर सत्ता से दूर हो गई। दोनों दलों के वोट प्रतिशत का अंतर कांग्रेस के पक्ष 0.66 प्रतिशत था।
 
उत्तरप्रदेश से अलग होकर बने उत्तराखंड में तीन विधानसभा चुनाव में 2007 में भाजपा का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा था जब उसे 70 सीटों में से 35 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और बहुमत से एक सीट कम रही थी। भाजपा ने तब बी सी खंडूरी के नेतृत्व में सरकार बनाई थी।
 
असम में भी कांग्रेस से पाला बदलकर पर आए हेमंत विस्व शर्मा ने भाजपा की चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाया था जहां पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ-साथ सत्ता में आई। पार्टी ने अब शर्मा को पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में पार्टी के विस्तार का दायित्व सौंपा है।
 
यहां तक की असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी असम गण परिषद के नेता रहे हैं और वे 2011 में भाजपा में शामिल हुए और 2014 के लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत का नेतृत्व किया। (भाषा) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख