सम्बंधित जानकारी
- फिलीपीन्स में तूफान से 19 लोगों की मौत, हजारों हुए बेघर
- Punjab Election: किसान नेता चढ़ूनी ने बनाई राजनीतिक पार्टी, विधानसभा चुनाव लड़ेगी
- MP में पंचायत चुनाव में OBC सीटों पर चुनाव स्थगित, निर्वाचन आयोग का फैसला, अन्य सीटों पर तय समय पर चुनाव
- परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि पी' का सफल परीक्षण
- सावधानी ही है ओमिक्रॉन से बचाव, UK की रफ्तार से फैला तो भारत में रोज आ सकते हैं 14 लाख केस
बीजेपी सांसद ने खोया आपा, युवक को जड़ दिए थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो
रांची। रांची में अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान एक वायरल वीडियो में उत्तरप्रदेश के बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को युवा पहलवान को बार-बार थप्पड़ मारते देखा जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस युवक को थप्पड़ मारा गया, उसकी उम्र 15 साल से ज्यादा थी। उनकी उम्र जानने पर उन्हें प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद वो मंच पर पहुंचा और मुख्य अतिथियों और न्यायाधीशों से अनुरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद बीजेपी सांसद आपा खोते हुए युवक को पीटने लगे। रांची में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
As instructed by @narendramodi , his MP started to train the wrestlers on the stage itself. Preparation for the next Olympics is at next level. #brijbhushansharansingh pic.twitter.com/Qf313HBzMs
— Rofl Gandhi 2.0 (@RoflGandhi_) December 18, 2021
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बीजेपी सांसद किस तरह से युवा पहलवान को पीट रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भी हैं। 64 वर्षीय बृजभूषण शरण सिंह यूपी के कैसरगंज से लोकसभा से बीजेपी के सांसद हैं। इसके अलावा उन्होंने गोंडा लोकसभा क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व किया है।
