Hanuman Chalisa

भाजपा विधायक बोले, ईश्वरीय शक्ति ने मुन्ना बजरंगी को मारने की व्यवस्था की

बुधवार, 11 जुलाई 2018 (14:53 IST)
फाइल फोटो
बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुन्ना बजरंगी की हत्या पर सनसनीखेज बयान देते हुए कहा ‍कि ईश्वरीय शक्ति ने मुन्ना बजरंगी को मारने के लिए किसी को प्रेरित कर दिया।
 
विधायक सुरेंद्र सिंह ने न केवल मुन्ना बजरंगी की हत्या पर खुशी जताई बल्कि यह भी कहा कि कानून ने न्याय करने में देर किया तो ईश्वरीय शक्ति ने मुन्ना बजरंगी को मारने के लिए किसी को प्रेरित कर दिया।
 
विधायक ने कहा कि, 'मुन्ना बजरंगी मारा गया इसे ईश्वरीय व्यवस्था ही मानिए। संविधान (कानून) भले ही थोड़ा देर लगाए हुए था लेकिन ईश्वर ने ऐसा करने के लिए किसी को प्रेरित कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि इस घटना से यह प्रमाणित हो गया कि जो जैसा करेगा उसको उसका फल भी भुगतना पड़ेगा। सृष्टि का संचालन करने वाला अपने हिसाब से सृष्टि चलाता है। वह (सृष्टि संचालक) जिसको दंड दिलवाना चाहता है, जिस तरीके से दिलवाना चाहता है, वह दंड दिलवाता है।’
 
उल्लेखनीय है कि 9 जुलाई को माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की यूपी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी जेल में बंद सुनील राठी पर मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोप है।

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

LIVE: अहमदाबाद, पुरी समेत देशभर में जगन्नाथ रथ यात्रा का उत्साह

हॉर्मुज में बड़ा सैन्य एक्शन: अमेरिका ने ईरान की ओर बढ़ रहे ऑयल टैंकर को बनाया निशाना, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

मेसी का जादू फिर चला! अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया, लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा

कच्चे तेल में उछाल के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, डीजल-ATF पर एक्सपोर्ट टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल पर दी राहत

एआई प्रेमियों से बिछड़ने के गम में डूबे चीन के यूजर

अगला लेख