sawan somwar

भाजपा नेता बोला, टीएमसी कार्यकर्ता छुएं तो उनकी अंगुलियां तोड़ दो

Updated: शनिवार, 7 अक्टूबर 2017 (09:54 IST)
आसनसोल। भाजपा नेता तापस रे ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि राज्य के किसी भी हिस्से में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ता अगर भाजपा कार्यकर्ताओं को छूने की हिम्मत करें तो उनकी अंगुलियां तोड़ दो। 
 
तापस रे ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और नेता न कायर हैं और न ही हमने चूड़ियां पहनी हुई हैं। अगर टीएमसी कार्यकर्ता या टीएमसी गुंडे भाजपा कार्यकर्ताओं को छूने की कोशिश करते हैं, तो हम उस व्यक्ति की अंगुलियां तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई भाजपा कैडर को उकसाने की कोशिश करता है तो हम खाली नहीं बैठेंगे।
 
वरिष्ठ टीएमसी नेता गौतम देब ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा हिंसा और घृणा की संस्कृति को बंगाल में लाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान हिंसा को भड़काने और राज्य में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने के लिए दिए जा रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को दार्जिलिंग में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ धक्का मुक्की की गई थी। इस घटना के विरोध में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए तापस रे ने यह बात कही। (भाषा) 
 
Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

2017 से पहले तीन-तीन महीने नहीं पहुंचता था राशन : सीएम योगी

हंदवाड़ा में हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से मचा हड़कंप

अगला लेख