ramcharitmanas

10 साल की बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में BJP नेता गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (22:42 IST)
कन्नूर। एक स्थानीय भाजपा नेता को लगभग एक महीने पहले 10 वर्षीय एक छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
एक जांच अधिकारी ने बताया कि भाजपा पंचायत अध्यक्ष और राष्ट्रीय शिक्षक संघ (एनटीयू) के सदस्य के. पद्मराजन (45) को यहां पोइलूर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
 
पद्मराजन एक स्कूल में अध्यापक था और उसी स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा के माता पिता ने 17 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
 
थालेसरी के पुलिस उपायुक्त वेणुगोपाल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि शिकायत के अनुसार पद्मराजन ने 15 जनवरी से कुछ दिन पहले और 2 फरवरी को बच्ची का यौन शोषण किया था। बच्ची के माता-पिता शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे और हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।”
 
इससे पहले मजिस्ट्रेट के सामने बच्ची का बयान दर्ज किया गया था। बच्ची की जांच करने वाले डॉक्टर के सामने भी बच्ची ने आपबीती सुनाई।
 
पुलिस ने पाक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को जल्दी ही मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। (भाषा)

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख