dharma sangrah
✕

भाजपा ने फिर तृणमूल कांग्रेस को दिया झटका, भाटपारा नगर निगम पर जमाया कब्जा

Updated: मंगलवार, 4 जून 2019 (15:47 IST)
बैरकपुर। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को झटका देने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब स्थानीय निकायों पर भी कब्जा शुरू किया है। हाल में भाजपा में शामिल हुए सौरभ सिंह को उत्तरी 24 परगना जिले के भाटपारा नगर निगम के अध्यक्ष सोमनाथ ठाकुर के स्थान पर नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी का इस निगम पर भी कब्जा हो गया है।
 
लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भी भाजपा ने तृणमूल को कई झटके दिए हैं। भाजपा ने तृणमूल के कुछ विधायकों तथा 50 से अधिक निगम एवं वार्ड पार्षदों को पार्टी में शामिल कर लिया है।
 
सौरभ सिंह भाजपा के बैरकपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह के रिश्तेदार हैं। अर्जुन के पुत्र पवन सिंह भाटपारा क्षेत्र के विधायक हैं। पवन ने तृणमूल के मंत्री मदन मित्रा को उस सीट पर हुए 19 मई के उपचुनाव में हराया था।
 
पैंतीस सदस्यीय भाटपारा नगर निगम बोर्ड के 26 पार्षदों ने सौरभ के पक्ष में वोट डाले। बोर्ड हालांकि अभी 33 सदस्यीय ही है क्योंकि एक सदस्य का निधन हो चुका है जबकि पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था।
 
इस प्रकार की अफवाह भी है कि तृणमूल सरकार भाटपारा को नगर निगम को भंग कर वहां प्रशासक को नियुक्त कर सकती है ताकि निगम का कोई काम नहीं रुके। भाजपा सूत्रों ने कहा कि ऐसा होने पर पार्टी अदालत के शरण में जा सकती है। (वार्ता) 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख