sawan somwar

गुजरात विधानसभा चुनाव में 100 नए चेहरे उतार सकती है भाजपा

Updated: बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (10:10 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा ने हाल में जिस तरह मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल को बदलकर प्रयोग किया, उसी तरह अगले साल विधानसभा चुनाव में भी वह कुछ प्रयोग कर सकती है। इसका संकेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने दिया और कहा कि पार्टी चुनाव में कम से कम 100 नए चेहरे उतार सकती है।
 
गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 112 सीटें हैं। पाटिल ने सोमवार को उत्तरी गुजरात के हिम्मतनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संकेत दिया कि अगले वर्ष कम से कम 30 विधायक ‘सेवानिवृत’ हो जाएंगे और वे नये चेहरे के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे।
 
नवसारी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद पाटिल ने कहा, 'देखिए, हमें (उन सीटों के लिए जो फिलहाल भाजपा के पास नहीं हैं) 70 नए चेहरे ढूंढने हैं। इसके आलवा, कुछ वर्तमान विधायक भी सेवानिवृत होंगे। इस प्रकार कुल मिलाकर, 2022 में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आप कम से कम 100 नए चेहरे देखेंगे।'
 
पाटिल के इस बयान से कुछ सप्ताह पूर्व ही भाजपा आलाकमान ने पूरे गुजरात मंत्रिमंडल को बदल दिया। विजय रूपाणी के स्थान पर पहली बार के विधायक भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बनाए गए। रूपाणी मंत्रिमंडल के किसी भी मंत्री को नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई।
 
पाटिल ने राज्य में डेयरी और कृषि उत्पाद विपणन समिति (APMC) जैसी सहकारी क्षेत्र की संस्थाओं के भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों को नौकरियों में पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को भी प्राथमिकता देने को कहा।
 
पाटिल ने कहा, 'सहकारी निकायों का चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है ताकि हम इन संस्थाओं में कई भाजपा कार्यकर्ताओं को नौकरी दे सकें। केवल कार्यकर्ता ही नहीं, हम नौकरी की आवश्यकता होने पर मतदाताओं को भी समायोजित कर सकते हैं।'
 
उन्होंने कहा, 'इसलिए मैं सहकारी क्षेत्र से जुड़े भाजपा नेताओं से कहना चाहता हूं कि जब भी आपके संगठन में नई भर्ती की घोषणा की जाए तो कृपया इन लोगों में से उम्मीदवारों का चयन करें। यदि आप अन्य लोगों को नौकरी देते हैं तो आपको (सहकारिता के अगले चुनाव के लिए) पार्टी का नामांकन नहीं मिलेगा।' (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख