Hanuman Chalisa

आप सरकार के कामकाज पर जांच के लिए भाजपा ने बनाई समिति

रविवार, 1 जनवरी 2017 (20:59 IST)
नई  दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने आप सरकार के कामकाज की जांच के लिए एक ‘निष्पक्ष’ समिति के गठन का फैसला किया है।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शहर के अलग-अलग हिस्सों का दौरा करते समय कहा कि उन्हें नरेला में पानी की भारी किल्लत का पता चला है, बसों में कोई मार्शल नहीं है, शहर में 15 सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है जैसा कि केजरीवाल ने वादा किया था। प्रदूषण की वजह से दिल्ली जहरीली हो गई है। 
 
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री बनने के बाद से केजरीवाल दिल्ली को छोड़कर हर जगह घूम रहे हैं। मैंने केजरीवाल के खिलाफ जांच के लिए एक समिति का गठन करने का फैसला किया है क्योंकि उन्होंने दिल्ली के खिलाफ अपराध किया है। 
 
तिवारी ने कहा कि इस समिति में एक चिकित्सक, एक अतिथि शिक्षक और एक कानूनी विशेषज्ञ होगा। यह समिति केजरीवाल के कामकाज पर अपनी राय देगी।
 
उन्होंने कहा, मैं आशा करता हूं कि समिति कम से कम समय में अपनी निष्पक्ष रिपोर्ट देगी ताकि केजरीवाल के अपराधों के बारे में सबकुछ स्पष्ट हो जाए। (भाषा) 

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति निकली देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा

Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव

EPFO का बड़ा अपडेट, नौकरी बदलने पर अब 2 तरीकों से करें PF ट्रांसफर, मिनटों में होगा पूरा प्रोसेस

Bankipur by-election: कितनी है प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति? जाह्नवी ज्यादा अमीर, चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

अगला लेख