suvichar
✕

भाजपा ने नगालैंड में अगली सरकार बनाने का किया दावा

Updated: सोमवार, 22 मई 2017 (12:56 IST)
कोहिमा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) आनंद नारायण मिश्रा ने कहा है कि पार्टी का लक्ष्य नगालैंड में अगली सरकार बनाना है।
 
भाजपा द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मोकोक्चुंग में भाजपा की 5वीं जिला कार्यकारिणी की बैठक में मिश्रा ने शनिवार को कार्यकर्ताओं को संपोधित करते हुए कहा कि राज्य में पार्टी की सरकार बनाने का रास्ता प्रशस्त करने में उन्हें पूरा सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप सहयोग करें, तो राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। मेरा लक्ष्य नगालैंड में भाजपा की सरकार बनाना है।
 
मिश्रा ने कार्यकारिणी की बैठक पार्टी कार्यकर्ताओं को करीब 2 घंटे तक संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपना पूरा ध्यान राज्य में पार्टी को मजबूत करने में लगाएं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता अभियान और पार्टी की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि भाजपा 6 से 25 जून तक राज्य में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाएगी। यह सदस्यता अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट 'डिजिटल इंडिया' को ध्यान में रखते हुए मोबाइल फोन के माध्यम से चलाया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

अगला लेख