Hanuman Chalisa
✕

बिट्स पिलानी ने 1040 सीटों का रखा लक्ष्य

Updated: रविवार, 21 अगस्त 2016 (23:16 IST)
पिलानी (राजस्थान)। राजस्थान स्थित बिट्स-पिलानी अपने प्रमुख स्नातक कोर्स में सीटों की संख्या को अगले दो साल में बढ़ाकर 1040 करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इसके लिए अपने परिसर में अवसंरचना को व्यापक स्तर पर अद्यतन कर रहा है।
बिट्स पिलानी के निदेशक अशोक कुमार सरकार ने बताया, स्नातक कोर्स हमारे प्रमुख कोर्स हैं और हमारा उद्देश्य हमेशा से विस्तार का रहा है, लेकिन अवसंरचना जैसी बहुत सी सीमाओं के कारण यह सीमित रहा है। अंतत: हमारा उद्देश्य वर्ष 2018 तक सीटें बढ़ाकर 1040 करना है। इस प्रसिद्ध संस्थान के पिलानी परिसर में इस समय स्नातक कोर्स में सीटों की संख्या 910 है।
 
अशोक कुमार ने बताया, हमारा एक पूर्ण आवासीय विश्वविद्यालय है और इसलिए हमें सबसे बड़ी जरूरत परिसर की अवसंरचना को अद्यतन करने की लगती है। इसलिए हम व्यापक स्तर पर इस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम प्रमुख प्रशासनिक ब्लॉक के सामने पहले ही नई कक्षाएं बना चुके हैं। इन्हें जमीन खोदकर बनाया गया है ताकि इनकी छत भू-स्तर से मिल जाए। उन्होंने कहा कि संकाय सदस्यों के लिए अन्य दो ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। 
 
अशोक कुमार ने कहा कि बिट्स-पिलानी ने अनुसंधान और अन्य अकादमिक साझेदारियों के लिए कई विश्वविद्यालयों के साथ समझौते भी किए हैं। उन्होंने कहा, हमने तेल अवीव विश्वविद्यालय के साथ अनुसंधान साझेदारी, संकाय आदान-प्रदान के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। नवंबर में छात्र पिलानी में खाद्य सुरक्षा की कार्यशाला में शिरकत करेंगे। 
 
उन्होंने बताया कि तेल अवीव विश्वविद्यालय के अलावा, बिट्स पिलानी ने डबलिन के ट्रिनिटी कॉलेज, इस्राइल के बेन-गरियन विश्वविद्यालय और अमेरिका के जॉर्ज मैसन विश्वविद्यालय के साथ भी करीबी संबंध विकसित किए हैं।
 
इस मशहूर संस्थान की नींव वर्ष 1901 में बिड़ला परिवार द्वारा शुरू की गई एक ‘पाठशाला’ से पड़ गई थी। उसके बाद से इसका आकार और प्रतिष्ठा बढ़ी है। वर्ष 1964 में बिट्स पिलानी की स्थापना हुई और जीडी बिड़ला इसके संस्थापक अध्यक्ष थे। पिलानी में मुख्य परिसर के अलावा इस संस्थान के केंद्र गोवा, हैदराबाद और दुबई में हैं। (भाषा) 
Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

LIVE: एशियाई पैरा खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सुवर्णा राज ने जीता गोल्ड

योगी सरकार में महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनीं सुमन, सैनिटरी नैपकिन के कारोबार से बनीं आत्मनिर्भर, 30 गांवों में फैला रहीं स्वच्छता की जागरूकता

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी पर विवाद: बीकानेर हाउस से हटाई गईं 70 से ज्यादा तस्वीरें, प्रियंका गांधी नाराज

अमेरिका में मेटा पर 2.35 लाख करोड़ का जुर्माना, डोनाल्ड ट्रंप के 2016 चुनाव से जुड़ा है मामला

Top News 22 October: दिल्ली-NCR की हवा खराब, मेटा पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना

अगला लेख