बिलकिस बानो मामला : सरकारी कार्यक्रम में BJP सांसद व विधायक के साथ मंच पर दिखा एक दोषी
Updated: सोमवार, 27 मार्च 2023 (15:33 IST)
दाहोद (गुजरात)। वर्ष 2002 के बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोषियों में से एक, राज्य के दाहोद जिले के लिमखेड़ा में एक सरकारी कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी सांसद जसवंत भाभोर और उनके विधायक भाई शैलेश भाभोर के साथ मंच पर दिखा। गुजरात की छूट नीति के तहत उसे पिछले साल रिहा किया गया था।
दोषी शैलेश भट्ट से जब सवाल किया गया कि क्या वह शनिवार को संपन्न कार्यक्रम में शामिल हुआ था, तो उसने कहा कि वह वहां पूजा के लिए गया था, लेकिन उसने इस संबंध में और ब्योरा नहीं दिया।
शैलेश भाभोर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें भट्ट को देखा जा सकता है। उस तस्वीर के साथ भाभोर ने करीब 101.89 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली कडाना बांध पाइपलाइन परियोजना की नींव रखने के कार्यक्रम का जिक्र किया था।
भट्ट ने कहा, मैं वहां पूजा के लिए गया था। दाहोद जिला सूचना विभाग द्वारा जारी एक तस्वीर में भट्ट को आदिवासी मामलों के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जसवंत भाभोर के बगल में खड़ा देखा जा सकता है। वर्ष 2002 में गुजरात में हुए दंगे के समय बिलकिस बानो के साथ दंगाइयों ने सामूहिक बलात्कार किया था और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में अदालत ने 21 जनवरी 2008 को भट्ट सहित 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके बाद सभी 11 दोषी गोधरा उप-कारागार में बंद थे और पिछले साल 15 अगस्त को उन सबको रिहा कर दिया गया था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस