Hanuman Chalisa
✕

बिहार में कारोबारी की हत्या के बाद हिंसा भड़की

Updated: बुधवार, 28 जून 2017 (14:07 IST)
सीवान। बिहार में सीवान जिले के हुसैनगंज इलाके में एक कारोबारी और राजद नेता की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई। नाराज लोगों ने वाहनों को आग लगा दी। मरने वाले की पहचान राशिद अहमद सरकार के रूप में हुई है। फर्नीचर कारोबारी राशिद राजद के युवा दल के नेता था और रघुनाथपुर के विधायक हरिशंकर यादव का करीबी था। 
 
राशिद हत्या के विरोध में हुसैनगंज क्षेत्र में लोगों ने सड़क यातायात जाम कर दिया और कई वाहनों को आग लगा दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ गया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने थाना प्रभारी अनिरूद्ध प्रसाद के वाहन को ही आग लगा दी। 
 
बाद में सीवान के एसपी सौरभ कुमार शाह ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से चर्चा और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जाता है कि राशिद अपनी मां और बहन के साथ मंगलवार रात जब छत पर आराम कर रहा था तभी तीन लोगों ने वहां पहुंचकर राशिद को गोली मार दी। ग्रामीणों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग निकले।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख