dharma sangrah
✕

बिहार में बाढ़ का कहर, 24 घंटे में 27 लोगों की डूबने से मौत

Updated: बुधवार, 5 अगस्त 2020 (23:00 IST)
पटना। बिहार में खगड़िया, सारण, पूर्वी चंपारण, सहरसा, दरभंगा और मधेपुरा जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 27 लोगों की डूबकर मौत हो गई।  खगड़िया में नौ, सारण में छह, पूर्वी चंपारण में पांच, सहरसा में तीन तथा दरभंगा और मधेपुरा जिले में दो-दो लोग की डूबकर मौत हुई है।
 
खगड़िया से मिली जानकारी के अनुसार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम एकनिया गांव के निकट नौका अनियंत्रित होकर गंगा नदी की उपधार में पलट गई। इस दुर्घटना में डूबे नौ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान सुशांत कुमार (15) शिवानी कुमारी (14), अंकुश कुमार (10), विशाखा देवी (45), रूपम देवी (25), दुलारी देवी (25) रेखा देवी (25), अभिमन्यु कुमार (15) और रवीन्द्र ठाकुर (38) के रूप में की गई है।

छपरा से प्राप्त समाचार के अनुसार सारण जिले में अलग-अलग घटनाओं में पिछले 24 घंटों के दौरान 6 लोगों की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के निवासी नीतेश कुमार (19) की आज बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई, वहीं जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के टोटहां जगतपुर गांव निवासी निजामुद्दीन का 30 वर्षीय पुत्र रुस्तम अली की भी बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई है।

इसी तरह जिले के नगरा पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र के नगरा गांव में पानी से भरे खड्ड में सीवान जिला निवासी अलाउद्दीन मियां का 12 वर्षीय पुत्र अरमान आलम की डूबकर मौत हो गई। मढ़ौरा प्रखंड कार्यालय के समीप अवारी गांव निवासी विनोद महतो (28) की मंगलवार की देर रात बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई है।
 
सूत्रों ने बताया कि जिले के मकेर थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबे चिकित्सक और कंपाउंडर का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया है। बनियापुर थाना क्षेत्र निवासी होमियोपैथ चिकित्सक डॉ. योगेश कुमार (45) तथा मढ़ौरा थाना क्षेत्र निवासी कपाउंडर विक्की कुमार (28) मकेर थाना क्षेत्र के सर्वोदय बाजार पर क्लिनिक चलाते थे। दोनों मंगलवार को बाढ़ के पानी भरे रास्ते से सर्वोदय बाजार जा रहे थे तभी तेज बहाव पानी की धारा में बह गए थे। (वार्ता)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख